पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • 55 साल के लियाकत अली नाना नानी पार्क दुर्ग में पैरालिसिस

55 साल के लियाकत अली नाना-नानी पार्क दुर्ग में पैरालिसिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
55 साल के लियाकत अली नाना-नानी पार्क दुर्ग में पैरालिसिस के मरीजों को एक्सरसाइज कराते हुए।

तीसरी तक पढ़े लियाकत अली टॉयर, रस्सी और लोहे की पाइप से करते हैं फ्री में इलाज

पैरालिसिस के शिकार हुए तो एक्सरसाइज से खुद को किया ठीक अब तक नाना-नानी पार्क में 5101 मरीजों का कर चुके हैं इलाज

अतुल अग्रवाल|दुर्ग. कसारीडीह के लियाकत अली। उम्र 55 साल। सिर्फ कक्षा तीन तक पढ़े। पैरालिसिस के मरीजों का करते हैं इलाज। दवाई से नहीं, एक्सरसाइज से। टायर, रस्सी और लोहे की पाइप से बनाए जुगाड़। बने उपकरणों से अब तक 5101 लोगों को मिला है लाभ। नाना नानी पार्क में नियमित एक्सरसाइज करने लोग जुट रहे हैं। इसकी शुरुआत वर्ष 2009 में हुई। अन्नकूट पूजा के दिन लियाकत को चक्कर आया। बेहोश होकर गिर गए थे।

खुद को पूरी तरह ठीक करने में लगे एक साल

उन्हें खुद को ठीक करने में एक साल लगे। उनको ठीक होते देख पैरालिसिस के अन्य मरीजों ने उनसे संपर्क किया। अपना देसी इलाज बताया। मार्गदर्शन में वे उनसे धीरे-धीरे एक्सरसाइज सिखाने लगे। लोगों की संख्या बढ़ने लगी। कुछ समाज सेवी आगे आए। उन्होंने देशी जुगाड़ से खुद को ठीक किया।

2011 से नाना-नानी पार्क में कर रहे इलाज

अपने देसी जुगाड़ से खुद को पूरी तरह ठीक करने के बाद वे लोगों की सेवा करने लगे। 2011 से वे नाना-नानी पार्क में उनके पास आने वालों की सहायता करने लगे। तीन से चार महीने की मेहनत के बाद मरीजों को खुद ही फायदा दिखने लगता है।

अली का ज्यादा जोर ये तीन एक्सरसाइज पर, जानिए...

टायर के झूले में शरीर की शरीर की स्ट्रेचिंग करना। हाथ के लिए पेड़ पर लगे पाइप और रस्सी में स्ट्रेचिंग करना और पैर के लिए मल्टीपल पूल में धीरे-धीरे उठना और बैठना। ज्यादा जोर देते हैं। ऐसा हर एक्सरसाइज जिससे नसों पर खिंचाव का अनुभव हो और वजन सहने की क्षमता बढ़ती हो।

इलाज कराने वालों ने कहा- मिला फायदा

इलाज कराने वालों में राकेश जैन, गोपाल खत्री, मोहम्मद अली थरानी सहित अन्य ने कहा कि हमें इलाज से फायदा पहुंचा और हम जैसे और भी लोगों को इस एक्सरसाइज से फायदा हुआ। सामान्य से इस एक्सरसाइज से उन्हें फायदा पहुंचा।

पांच साल में 30 फीसदी पैरालिसिस के मरीज बढ़े

डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि 5 वर्षों में 50 से 70 साल के उम्र के लोगों में पैरालिसिस का अटैक बढ़ा है। इसका कारण है ब्लड प्रेशर। मस्तिष्क में बराबर खून की मात्रा नहीं पहुंचने की वजह से ब्रेन काम करना बंद कर देता है। इसे ठीक करने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...