पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • फिल्टर प्लांट एरिया में आज बिजली मेंटेनेंस, दुर्ग में नहीं होगी पानी सप्लाई

फिल्टर प्लांट एरिया में आज बिजली मेंटेनेंस, दुर्ग में नहीं होगी पानी सप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के रायपुर नाका साइंस कॉलेज के सामने हाई टेंशन लाइन पर मेंटनेंस के चलते इस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 21 मई को इस क्षेत्र में नए फीडर निर्माण से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस क्षेत्र में निगम के फिल्टर प्लांट हैं।

बिजली नहीं होने से पानी के फिल्टर की प्रक्रिया प्रभावित होगी। वहीं पानी को टंकियों तक पहुंचाया भी नहीं जा सकेगा। पूरे शहर में इस फिल्टर प्लांट से ही पानी की आपूर्ति होती है। इस हिसाब से 21 मई की शाम शहर वासियों को पेयजल की आपूर्ति समय पर नहीं हो सकेगी।

आज भी होगी पद्नाभपुर पानी टंकी की सफाई...

शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई पानी की टंकियों की सफाई शुरू हो गई है। फिल्टर प्लांट के क्लीरीफाई नंबर एक को भी साफ किया गया है। यहां से कीचड़ व अन्य अशुद्धि हटाई गई। वहीं शंकर नगर पानी टंकी की भी सफाई की गई। इसके चलते गया नगर, गिरधारी नगर, विजय नगर, शंकर नगर, हरनाबांधा, संतराबाड़ी और मोहन नगर जैसे क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति कुछ समय के लिए प्रभावित रही। सफाई का कार्य रायपुर की कंपनी सेफ क्लीन कर रही है। 21 मई को पद्मनाभपुर पानी टंकी की सफाई की जाएगी। सुबह के समय पानी की आपूर्ति क्षेत्र में होगी।

खबरें और भी हैं...