पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पाटन मार्ग के एक खेत में दबा मिला नवजात का शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|अमलेश्वर थाना क्षेत्र में पाटन मार्ग पर रविवार को एक खेत में नवजात बच्ची के शव को जानवर नोंचते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि शव दो-तीन पुराना है, जिसे किसी अस्पताल के द्वारा खेत में कम गहराई पर गड्ढा खोकर गाड़ दिया गया था। इसके चलते जानवरों ने उसे खोदकर बाहर निकाल लिया। अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि रविवार को पाटन मार्ग के पास मनीराम यादव के खेत में नवजात का शव मिलने की सूचना मिली थी। चार से पांच की नवजात के शव पर हॉस्पिटलों में मरीजों को पहनाए जाने वाले कपड़े में लिपटा हुआ था। ऐसे में आशंका है कि नवजात की मौत के बाद कोई अस्पताल के लोग शव को खेत में दबा गए होंगे। शव जानवरों ने निकाल लिया।

खबरें और भी हैं...