पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • 5 करोड़ से बनेगी निगम की नई बिल्डिंग, पहली किस्त को मिली मंजूरी

5 करोड़ से बनेगी निगम की नई बिल्डिंग, पहली किस्त को मिली मंजूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीब 35 साल पुरानी दुर्ग निगम निगम की नई बिल्डिंग का रास्ता साफ हो गया है। निगम की नई बिल्डिंग के लिए प्रदेश सरकार ने प्रथम किश्त के रूप में 1 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

इन पैसों से एमआईसी भवन के ऊपर सामान्य सभा भवन व स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के पास कमरों का निर्माण किया जाएगा। दोनों की ही ड्राइंग-डिजाइन को मंजूरी मिल चुकी है। सरकार ने करीब 5 करोड़ रुपए की राशि दुर्ग निगम की नई बिल्डिंग के लिए दिया जाना तय किया है। इसमें पार्किंग, गार्डनिंग के अलावा अन्य पुराने दफ्तरों के जगह दो मंजिला इमारत बनाने की स्वीकृति दी है। तीन चरणों में यह राशि निगम को जारी की जाएगी।

1 अप्रैल 1981 में बना दुर्ग नगर निगम

प्रदेश के पुराने निगम में दुर्ग शामिल है। यह 1अप्रैल 1981 में अस्तित्व में आया। निगम का पहला कार्यालय तहसील कार्यालय के सामने व शनिचरी बाजार क्षेत्र में संचालित रहा। बाद में इसे हिंदी भवन शिफ्ट किया गया। जहां से वर्तमान स्थल राज्य परिवहन के डिपो कार्यालय में यह पिछले करीब 14 सालों से संचालित है। अब निगम ने सीएसआईडीसी की इस जगह को निगम को हस्तांतरित करने लेटर प्रेषित किया है।

ड्राइंग-डिजाइन को मिली मंजूरी, किश्तों में जारी होगी राशि

क्या कुछ होगा नई बिल्डिंग में जानिए...

निगम की नई बिल्डिंग दो मंजिला होगी।

एक में म्यूजियम बनाने की तैयारी है। इसमें शहर व निगम के इतिहास काे अवशेषों को प्रदर्शित किया जाएगा।

छोटे-बड़े कमरों के साथ करीब 50 कार्य यहां होंगे। निगम के सभी 13 विभागों के कार्यालय संचालित होंगे।

महापौर, सभापति, नेता प्रतिपक्ष, आयुक्त से लेकर अन्य अधिकारियों के चेंबर बनाए जाएंगे।

वेटिंग हॉल, पब्लिक के लिए काउंटर बनाए जाने का पूरा प्लान तैयार किया गया है।

भवन में बेसमेंट होगा, जिसमें वाहनों के पार्किंग की पूरी व्यवस्था होगी। गार्डन होगा, इसमेंे दफ्तर संचालित होंगे।

दो चरणों में होगा निर्माण, जल्द शुरू होगा काम

राज्य शासन ने करीब 1 करोड़ रुपए की मंजूरी बिल्डिंग को लेकर दी है। इस राशि से निगम ने सामान्य सभा भवन एमआईसी के ऊपर तैयार करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग कार्यालय से लेकर अन्य शेड वाली जगहों पर कमरे का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। इसके बाद दो अन्य चरणों में निर्माण होगा।

2 महीने के अंदर शुरू होगी प्रक्रिया

शासन ने करीब 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। तैयार ड्राइंग-डिजाइन की स्वीकृति के साथ फंड जारी होगा। मंजूरी के साथ टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक इसमें 2 महीने या इससे भी अधिक का समय लग सकता है। आगामी विधानसभा चुनाव के चलते भी मामला कुछ समय के लिए अटक सकता है। इसलिए निगम की तैयारी है कि चुनाव से पहले ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

1 करोड़ के कार्यों की मंजूरी

नई बिल्डिंग के लिए 1 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। इन पैसों से प्रथम चरण में सामान्य सभा भवन व स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के आसपास कमरों का निर्माण किया जाएगा। दिनेश देवांगन, प्रभारी लोककर्म नगर निगम दुर्ग

खबरें और भी हैं...