पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • टैंकरों से हो रही निगम के वॉटर एटीएम में पानी की आपूर्ति

टैंकरों से हो रही निगम के वॉटर एटीएम में पानी की आपूर्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महापाैर चंद्रिका ने राजेंद्र पार्क के सामने वाटर एटीएम का लोकार्पण किया।

सिटी रिपोर्टर | दुर्ग

दुर्ग निगम द्वारा शहर में वॉटर एटीएम स्थापित किए जा रहे हैं। जहां एक रुपए में एक लीटर ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। सिंधिया नगर के बाद नया बस स्टैंड व रविवार को राजेंद्र पार्क में ऐसे एटीएम की शुरुआत की गई। इन एटीएम में पानी की आपूर्ति निगम के टैंकरों से हो रही।

रविवार को राजेन्द्र पार्क के सामने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेयजल योजना के तहत साढ़े 9 लाख रुपए की लागत से नया वॉटर एटीएम शुरू किया गया। एजेंसी के माध्यम से इस वॉटर एटीएम का संचालन होगा। इस अवसर पर देवनाराण चंद्राकार, शिवेंद्र परिहार, प्रवीण मोहन, अलका बाघमार सहित अन्य मौजूद थे।

टैंकरों से हो रही आपूर्ति:निगम क्षेत्र में तीन जगह वाॅटर एटीएम लगाए गए हैं। इनमें सिंधिया नगर, नया बस स्टैंड और राजेंद्र पार्क का संचालन निगम कर रहा है। जहां शुद्ध पानी के बजाए टैंकरों से एटीएम तक पानी पहुंचाया जा रहा है। इसे लेकर शिकायत भी की गई है।

खबरें और भी हैं...