पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • संचार क्रांति योजना का लाभ देने के लिए 108 गांवों में लगेंगे टॉवर

संचार क्रांति योजना का लाभ देने के लिए 108 गांवों में लगेंगे टॉवर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम द्वारा वार्डों में कैंप लगाकर फॉर्म वितरण किया जा रहा है।

प्रशासनिक रिपोर्टर | दुर्ग

प्रदेश सरकार की संचार क्रांति योजना के अंतर्गत जिले के बीपीएल परिवारों को मोबाइल बांटे जाएंगे। पहले चरण में एक हजार से कम आबादी वाले गांवों में मोबाइल न बांटने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा जिन गांवों में मोबाइल नेटवर्क नहीं है, वहां भी मोबाइल नहीं बंटेंगे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दूसरे चरण में इन गांवों में मोबाइल का वितरण किया जाएगा।

अफसरों ने स्पष्ट किया है कि सभी शहरों और गांवों में पात्र बीपीएल परिवारों के मुखिया को मोबाइल फोन दिया जाएगा। पहले चरण में एक हजार से ज्यादा आबादी वाले गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में मोबाइल नेटवर्क होने पर संचार क्रांति योजना का लाभ दिया जाएगा। जिन गांवों में मोबाइल नेटवर्क नहीं हैं, उन सभी गांवों में टाॅवर लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।



टाॅवर लगने के बाद शुरू होगा मोबाइल वितरण

टाॅवर लगने के बाद दूसरे चरण में सभी गांवों में मोबाइल वितरण शुरू किया जाएगा। कलेक्टर ने ऐसे गांवों में टाॅवर लगाने भूमि चिन्हित कर आधिपत्य प्रक्रिया शुरू करने कहा है। भूमि का सीमांकन कर आवश्यक आधिपत्य की कार्यवाही की जाएगी। नेटवर्क की सुविधा होने पर दूसरे चरण में शेष बचे गांवों में पात्र परिवारों के मुखिया को मोबाइल दिया जाएगा।

पहले चरण में 108 गांवों में नहीं बंटेंगे मोबाइल

जिले के 108 गांवों में पहले चरण में मोबाइल का वितरण नहीं किया जाएगा। दुर्ग जनपद की 72 ग्राम पंचायतों में से 65 में मोबाइल का वितरण होगा। शेष 7 ग्राम पंचायतों में दूसरे चरण में मोबाइल का वितरण किया जाएगा। इसी तरह पाटन ग्राम पंचायत के 142 गांवों में से 80 गांवों में पहले चरण में मोबाइल दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...