पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब आधार कार्ड के लिए दिनभर लेंगे आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधार कार्ड सेंटरों पर नए आधार कार्ड बनाने या उनमें संशोधन कराने के लिए लोगों को चक्कर नहीं लगाने होंगे। कलेक्टर उमेश अग्रवाल के निर्देश पर अब इन सेंटरों की व्यवस्थाओं में सुधार किया गया है। पहले जहां इन सेंटरों पर सुबह 10 से साढ़े 10 के बीच केवल 25 आवेदन जमा किए जा रहे थे, वहीं अब इन सेंटरों पर दिनभर आवेदन लिए जाएंगे। इससे आधार कार्ड बनवाने या उनमें संशोधन कराने में परेशानी नहीं होगी।

आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन करवाने वाले लोगों ने आधार सेंटरों पर मनमानी और लापरवाही की शिकायत की थी। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने इनकी व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। पहले जहां सुबह साढ़े 10 बजे तक सेंटरों पर केवल 25 आवेदन जमा होने के बाद आवेदकों को लौटा दिया जा रहा था वहीं अब इनके आवेदन दिनभर लिए जा रहे हैं।

मिलेगी राहत

अब सुबह 10 से शाम 5 तक होंगे लोगों के आवदेन जमा, कलेक्टर के निर्देश पर सुधारी व्यवस्था

आधार एजेंसी की गलतियों के कारण भटक रहे लोग ठीक से हिंदी नहीं जानने वालाें ने की त्रुटियां

आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी के कर्मचारियों ने कार्ड बनाने में कई गलतियां की। ठीक से हिंदी न जानने वाले स्टाफ के कारण नाम, पते की एंट्री करने में भयंकर गलतियां हुईं। इसके कारण जिले के लगभग 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिले आधार कार्ड में कई त्रुटियां हुईं। त्रुटियों के कारण लोगों को बैंक सहित अन्य कार्यों में काफी परेशानी हो रही है। इन त्रुटियों में सुधार करने के लिए लोग आधार सेंटर पहुंच रहे हैं। यहां भी उन्हें चक्कर लगाना पड़ रहा था।

त्रुटि सुधार इसलिए जरूरी

आधार कार्ड में दर्ज नाम, जन्म तिथि और पता सहित अन्य जानकारियां गलत होने पर तत्काल संशोधन कराना जरूरी है। आधार में त्रुटि होने या दूसरे आईडी प्रूफ से अलग जानकारी दर्ज होने पर आधार में सुधार जरूरी है।

यहां चल रहे हैं आधार सेंटर

जिला प्रशासन ने दुर्ग शहर में तीन स्थानों पर आधार सेंटर बनाए हैं। नगर निगम के राजस्व विभाग, सिंडिकेट बैंक और कलेक्टोरेट के लोक सेवा केंद्र में कार्ड बनाने और सुधार या संशोधन के काम हो रहे हैं। च्वाइस सेंटरों में काम बंद कर दिया गया है।

िशकायत पर किया सुधार

छूटे हुए लोगों के आधार कार्ड बनाने और आधार कार्ड की त्रुटियों में सुधार के लिए शहर में तीन स्थानों पर सेंटर खुले हैं। सेंटरों में आधार पंजीयन और संशोधन कराने की सुविधा है। लोगों की शिकायत पर व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। संजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर, दुर्ग

खबरें और भी हैं...