पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • महापौर ने शिवाजी गार्डन के मेंटेनेंस के लिए दिए 4 लाख रुपए

महापौर ने शिवाजी गार्डन के मेंटेनेंस के लिए दिए 4 लाख रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने वार्ड 21 शिवाजी नगर में स्थित हरियर शिवाजी गार्डन के मेंटेनेंस के लिए करीब 4 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। 4 लाख रुपए से को सर्व सुविधा युक्त बनाया जाएगा। वार्ड पार्षद अरुण सिंह द्वारा इसे लेकर महापौर के समक्ष मांग रखी गई थी। इसके बाद यह राशि मंजूर की गई। इस अवसर पर आयोजित भूमिपूजन के कार्यक्रम में पार्षद ने कहा कि उनके वार्ड में पेयजल से लेकर सड़क निर्माण व अन्य कार्य हो रहे हैं। इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा। आने वाले समय में यह विकास जारी रहेगा। इस अवसर पर एमआईसी शिवेंद्र परिहार, देव नारायण चंद्राकार, विजय जलकारे, पार्षद अलका बाघमार, एल्डरमेन विद्या नामदेव सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...