पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • साइंस कॉलेज कैंपस में 750 सीटर ऑडिटोरियम के लिए रखी गई नींव

साइंस कॉलेज कैंपस में 750 सीटर ऑडिटोरियम के लिए रखी गई नींव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|रायपुर के ऑडिटोरियम के तर्ज पर दुर्ग में भी 750 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम का निर्माण शुरू हो गया है। नींव खोदने के साथ फाउंडेशन का पूरा काम तेजी से जारी है। करीब साढ़े 12 करोड़ रुपए की लागत से यह ऑडिटोरियम तैयार किया जा रहा है। यह प्रदेश में अपनी तरह का दूसरा ऑडिटोरियम होगा, जहां मल्टी लेवल पार्किंग से लेकर गार्डनिंग, ठहरने की व्यवस्था भी होगी। करीब 12 महीने में ठेका एजेंसी इसे तैयार करेगी। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से इसका निर्माण किया जा रहा। प्रदेश में दुर्ग और रायपुर के अलावा बिलासपुर, अंबिकापुर व जगदलपुर में भी ऐसे ऑडिटोरियम बनाए जाने हैं।

खबरें और भी हैं...