दुर्ग| छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जीवन लाल सोनवानी के निर्देश पर प्रदेश महासचिव प्रकाश देशलहरा की अनुमति से यह विस्तार महिला अध्यक्ष मालती देवांगन व शहर अध्यक्ष खुशबू राठौर की सहमति से झुग्गी-झोपड़ी की अध्यक्ष चित्ररेखा यादव ने सूची जारी की। पार्टी के कार्यालय में नियुक्ति पत्रक का वितरण किया गया। इसमें उपाध्यक्ष चित्रलेखा ठाकुर, महासचिव राजेन्द्र साहू, डोमा ठाकुर, विद्या यादव, सोनू यादव, पोषण यादव, पन्ना निर्मलकर, लक्ष्मी मनहरे, लिलेश्वरी यादव, दुर्गा यादव, नंदिनी ढीमर, सुनीता यादव, दीपरानी चौधरी, अनिता चारभे, किरण गोस्वामी, जगदीश मिश्रा सहित अन्य शामिल हैं।