दुर्ग|प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बोरसी स्थित कॉलोनाइजर की अधिग्रहित ईडब्ल्यूएस जमीन पर करीब 206 मकानों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। 31 मई को लाॅटरी के माध्यम से ठगड़ा बांध सहित आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को यहां विस्थापित कर बसाया जाएगा। प्रथम चरण में 88 परिवारों को लॉटरी के माध्यम से इन पक्के मकानों का आधिपत्य दिया जाएगा। 28 मई तक दावा आपत्ति बुलाई गई है। इसके बाद आपत्तियों के निराकरण के साथ आवंटन जारी किया जाएगा। निगम ने करीब 206 पात्र परिवारों की सूची तैयारी की है। उनसे प्रथम किश्त 5 हजार रुपए लेने के साथ आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया है। अब तक 88 लोगों ने दस्तावेज के साथ शुल्क जमा कर दिया है। योजना के तहत हड्डी रोग से पीड़ित, किसी प्रकार के अंग के अन्य दिव्यांग, बुजुर्ग निःशक्तजन हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।