पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • दुर्ग में गांधी और सरदार पटेल को दूर से तो भिलाई पॉवर हाउस में आंबेडकर को हाथ से माला पहनाएंगे राहुल गांधी

दुर्ग में गांधी और सरदार पटेल को दूर से तो भिलाई पॉवर हाउस में आंबेडकर को हाथ से माला पहनाएंगे राहुल गांधी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 18 मई को दुर्ग आगमन को लेकर मंगलवार की सुबह एसपीजी की टीम दुर्ग पहुंची। टीम ने रविशंकर स्टेडियम में निरीक्षण किया। इस दौरान सीटिंग अरेंजमेंट से लेकर एंट्री से जुड़ी जानकारियां ली। एसपीजी के 8 जवान अभी से स्टेडियम के आसपास सक्रिय हैं।

टीम ने तय किया कि, राहुल गांधी हिंदी भवन के सामने स्थित महात्मा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक पर स्थापित प्रतिमाओं को बाहर से ही पुष्प अर्पित करेंगे। वहीं पॉवर हाउस चौक पर आंबेडकर प्रतिमा तक जाएंगे।

राहुल गांधी के सभास्थल से लेकर रूट का निरीक्षण करने के बाद एसपीजी का फैसला

सांसद के साथ अफसरों ने देखी व्यवस्था

इतना ही नहीं आई टीम ने सांसद ताम्रध्वज साहू, एसपी संजीव शुक्ला, डीएसपी सतीश ठाकुर सहित पुलिस के अन्य अफसरों के साथ राहुल गांधी के तय शेड्यूल के हिसाब से हर जगह तक पहुंचकर जायजा लिया।

18 को हेलीकॉप्टर से एसएफ बटालियन में उतरेंगे फिर जाएंगे रविशंकर स्टेडियम

राहुल गांधी का शेड्यूल तय हो गया है। वे 18 मई को दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से एसएफ बटालियन उतरेंगे। वहां से सीधे वे सर्किट हाउस जाएंगे। जहां भोजन के साथ कांग्रेस के नेताओं से मिलेंगे। दोपहर करीब 2 बजे रविशंकर स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। जहां से साढ़े 3 बजे चौपाटी, गौरवपथ के रास्ते पहले गांधी प्रतिमा तक पहुंचेंगे। वहां से पटेल चौक होते वापस जीई रोड होते हुए वायशेप ब्रिज, नेहरूनगर, सुपेला होते रायपुर जाएंगे।

आयोजन में सुरक्षा पहली प्राथमिकता..

आयोजन को लेकर संभाग स्तर पर बैठकें जारी हैं। आयोजन को लेकर सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। आवश्यक सुझाव व सेफ्टी के आधार पर निर्णय लिए गए। ताम्रध्वज साहू, सांसद, दुर्ग व राष्ट्रीय अध्यक्ष, ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस

खबरें और भी हैं...