पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • बारिश से पहले शहर के 5 प्रमुख नालों सहित वार्डों में नालियों की होगी सफाई

बारिश से पहले शहर के 5 प्रमुख नालों सहित वार्डों में नालियों की होगी सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग| शहर के प्रमुख नाले व नालियों की विशेष गैंग लगाकर सफाई की जाएगी। बारिश से पहले यह कार्य किया जाएगा। इस कार्य की आमदी मंदिर वार्ड, पोलसाय पारा वार्ड 27 से शुरुआत की गई।

शहर के 5 प्रमुख नालों में गिरधारी नगर, पुलगांव, शंकर नगर, कसारीडीह, केलाबाड़ी नाला है। इसके अलावा अलाव अन्य छोटे नाले व नालियां हैं। बारिश के दिनों में जाम की स्थिति न बने, इसलिए मुहिम चलाकर इनकी सफाई की जाएगी। गाैरतलब है कि हर साल बारिश के समय शहर के वार्डों मेंे नालियों की जाम होने की शिकायत आती है। इस वजह से जगह-जगह पानी भरा रहता है, जो बीमारियों का कारण भी बनता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन ने इस बार एक माह पहले ही काम शुरू करवाने पहल की है।

खबरें और भी हैं...