पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिन लोगों को हटाया, वे ठेले पर दुकान लगा रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुराना बस स्टैंड व जूता-चप्पल लाइन में जिन दुकानदारों को करीब दो महीने पहले निगम ने हटाया। उन्होंने मंगलवार की दोपहर ठेले में दुकान लगाई। जानकारी के बाद निगम अमला भी मौके पर पहुंचा। कार्रवाई कर कब्जा हटाने की कोशिश भी की, लेकिन कथित रूप से दुर्व्यवहार के बाद निगम अमला मौके से लौट आया।

इस मामले में 7 व्यापारियों ने कोर्ट में परिवाद प्रस्तुत किया था। इस पर कोर्ट ने एक दिन पहले मामले में यथा स्थित रखे जाने का आदेश जारी किया है। इसके बाद व्यापारी स्टे मिलने की बात कहते हुए मौके पर पहुंचे और उन्होंने ठेले पर अपनी दुकान लगाई। जूता-चप्पल के अलावा कपड़ा व्यापारी व मोटर साइकिल मैकेनिक ने इस दौरान दुकान लगाई। देर शाम व्यापारी लौट गए। इसके बाद निगम का तोड़ू अमला मौके पर पहुंचा। उनके तरफ से खड़े दो फल विक्रेताओं के दुकानों पर कार्रवाई की। इसके अलावा टीम ने अन्य कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशानी बढ़ सकती है।

कुछ दिनों पहले निगम प्रशासन ने इसी स्थान पर से कब्जा हटाया था।

कोर्ट को कराएंगे अवगत, विस्थापन देने को तैयार

इस मामले में निगम कोर्ट को अवगत कराएगा। कोर्ट ने यथा स्थित का आदेश दिया है। जबकि वर्तमान जगह पर किसी का कोई कब्जा नहीं है। व्यापारियों को निगम विस्थापन देने को तैयार है, लेकिन व्यापारी ही नहीं चाह रहे। आरएस आजमानी, प्रभारी बाजार विभाग नगर निगम दुर्ग

खबरें और भी हैं...