पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • 3 मोबाइल और बैटरी चोरी करने वाले शातिर को पुलिस ने पकड़ा, सामान बेचने घूम रहे थे

3 मोबाइल और बैटरी चोरी करने वाले शातिर को पुलिस ने पकड़ा, सामान बेचने घूम रहे थे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग| सार्वजनिक क्षेत्रों से मोबाइल पार करने वाला शिवाजी नगर निवासी शातिर गोलू उर्फ मंजीत पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस को आरोपी के कब्जे से 22 हजार कीमत के तीन मोबाइल और बैटरी मिली है। खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि आरोपी चोर के सामान बेचने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद नगर निवासी टेकचंद सेठिया के यहां से आरोपी ने नोकिया, सेमसंग, ओप्पो मोबाइल और पेनकार्ड समेत 600 रुपए चोरी किए थे। इसी तरह खुर्सीपार गेट निवासी राजेंद्र साव के घर से एक एक्साइड ईको बैटरी चोरी की थी। घटना के बाद आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। पिछले दिनों आरोपी मार्केट में मोबाइल बेचने के लिए लोगों से संपर्क कर रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो घेराबंद कर शातिर को पकड़ लिया। अब उसके खिलाफ खुर्सीपार थाने में कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...