पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • अपने माता पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें, हर काम होंगे सफल: मध्यानी

अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें, हर काम होंगे सफल: मध्यानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|वार्ड 56 बघेरा में दो दिवसीय देवी जस गायन व झांकी प्रतियोगिता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंचल की प्रसिद्ध मंडलियों ने माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की महिमा बताते हुए उसे झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनता कांग्रेस छग के वरिष्ठ नेता प्रताप मध्यानी ने कहा कि देवी जस गीत माता की आराधना का माध्यम है। यह छत्तीसगढ़ की ऐसी लोक संस्कृति है, जिसकी पहचान पूरे देश में बनी हुई है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों से कहा कि वे प्रतिदिन अपने माता-पिता का आशीर्वाद लें, उससे हमेशा आपके सारे कार्य सफल होंगे। इस अवसर पर ललित ढीमर, बलराम साहू, लक्की पटेल, जीतू ढीमर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...