ग्राम आलबरस में रात्रि कालीन कबड्डी व चौसर प्रतियोगिता का आयोजन
अंडा| दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आलबरस में पहली बार नेट में ग्रामीण स्तरीय रात्रि कालीन कबड्डी एवं चौसर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ललित चंद्राकर ने किया। उद्घाटन मैच आलबरस एवं झोला के मध्य खेला गया, जिसमें आलबरस ने जीत हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 28 टीम ने हिस्सा लिया है। जिसमे प्रथम स्थान आलबरस, द्वितीय बिरोदा (धमधा), तृतीय कोचेरा (बालोद), एवं चौथा स्थान भरदा ने प्राप्त किया। मौके पर ललित चंद्राकर ने कहा कि कबड्डी हमारे देश की माटी का खेल है जिसे हर गांव में खेला जाता है।