पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • तीन महीने में तैयार की जाएगी डीपीआर जुलाई में आईओए की टीम करेगी दौरा

तीन महीने में तैयार की जाएगी डीपीआर जुलाई में आईओए की टीम करेगी दौरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| खेल विभाग राज्य में होने वाले 37वें नेशनल गेम्स के लिए तीन महीने में डीपीआर तैयार कर लेगा। मंगलवार को छग ओलिंपिक संघ की बैठक में खेल सचिव आर प्रसन्ना ने इस संबंध में जानकारी दी। नेशनल गेम्स की तैयारी के लिए बजट में 40 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। डीपीआर बनने के बाद नेशनल गेम्स के आयोजन स्थल तय हो जाएंगे। गेम्स के आयोजन रायपुर के अलावा दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव में भी कराने की तैयारी है। राजधानी में एथलेटिक्स स्टेडियम भी बनकर तैयार है। नेशनल गेम्स की तैयारियों को लेकर जुलाई में भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) का एक दल राज्य का दौरा करेगा।

सीएम ने किया सम्मानित: बैठक में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में बतौर चीफ डी मिशन के तौर शामिल हुए छग ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ जैसे बड़े इवेंट में शानदार काम किया। भारतीय ओलिंपिक संघ के संयुक्त सचिव विक्रम सिसोदिया ने सीएम से 37वें नेशनल गेम्स की तैयारी में तेजी लाने का अनुरोध किया।

खबरें और भी हैं...