पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • पहली पत्नी के मर्डर में जेल गया, दूसरी पत्नी ने जेल से छुड़ाया, उसे भी मार डाला

पहली पत्नी के मर्डर में जेल गया, दूसरी पत्नी ने जेल से छुड़ाया, उसे भी मार डाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली/कोरबा | सैला गांव में रहने वाला लक्ष्मी गोड़ ट्रक चालक है। उसने पहली प|ी प्रेमा बाई के रहते हुए 3 साल पहले पाली रोड पर गाजर नाला के पास होटल चलाने वाली टिकैतीन बाई को चुड़ियाही (दूसरी) प|ी बनाया था। इस बात पर पहली प|ी से उसका आए दिन विवाद होता था। 10 माह पूर्व उसकी पहली प|ी संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। मृत्युपूर्व बयान में उसने पति पर मिट्‌टी तेल छिड़ककर हत्या का उल्लेख किया था। इसलिए लक्ष्मी गोड़ को पुलिस ने मर्डर के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दूसरी प|ी टिकैतीन बाई ने अपनी कमाई समेत कर्ज में रुपए जुटाकर लक्ष्मी के जमानत की कोशिश की। 1 माह पहले जमानत पर लक्ष्मी छूटा।









जिसके बाद वह ट्रेलर चलाने लगा। रविवार की रात 8 बजे वह ट्रेलर लेकर टिकैतीन बाई के होटल के पीछे स्थित मकान में पहुंचा। जहां खाना खाते समय टिकैतीन बाई ने जमानत कराने लिए गए कर्ज को चुकाने 25 हजार रुपए मांगी। इसी बात पर उनके बीच विवाद हुआ। बाद में लक्ष्मी ने फिर से शराब पी। घर में टिकैतीन के अलावा उसकी मां चैती बाई (80), मौसी रामकुमारी व उसके तीन बच्चे किशन(13), रघुवीर (7) व बेटी दुर्गा (10) सो रहे थे। देर रात करीब 12.30 बजे लक्ष्मी ट्रेलर से एक्सल रॉड निकालकर परछी में पहुंचा। जहां सो रही प|ी टिकैतीन के सिर पर हमला किया। नींद से उठी नानी सास पर भी उसने उसी हथियार से हमला किया। फिर अंदर कमरे में जाकर वहां सो रही मौसी सास रामकुमारी के सिर पर भी हमला किया। मौके पर ही टिकैतीन व रामकुमारी की मौत हो गई। वहीं नानी सास चैती बाई गंभीर हो गई थी जिसकी देर शाम अस्पताल में मौत हो गई। वारदात के बाद लक्ष्मी वहां पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पाली पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।

खबरें और भी हैं...