दुर्ग|छत्तीसगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायपुर नाका कार्यालय द्वारा सोमवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। उपस्थित हुए सभी कर्मचारियों ने अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में विश्वास रखते हुए आतंकवाद व हिंसा का विरोध करने और मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई। इस मौके पर कार्यपालक निदेशक भीम सिंह कंवर, अधीक्षण अभियंता केएस भारती, वरिष्ठ लेखाधिकारी कोसरिया, अधीक्षण अभियंता एसआर बांधे आदि उपस्थित रहे।