दुर्ग के चौपाटी में देर रात तक सीनियर और जूनियर वर्ग में हो रही प्रस्तुतियां।
सिटी रिपोर्टर | दुर्ग
चौपाटी दुर्ग में चल रहे दुर्ग आइडल के फाइनल राउंड में 20 मई को 5 जूनियर और 9 सीनियर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। जल्द ही इसका मेगा फाइनल होगा। इसके लिए चयनित कलाकारों को निगम की ओर से मोबाइल पर सूचना दी जाएगी।
कलाकारों ने उन्होंने वर्ष 1960 से लेकर 1980 तक दशक के गीत सुनाए। फाइनल राउंड के चयनित गायकों में से मेगा फाइनल होगा। इसमें प्रथम आने वाले को 25 हजार, दूसरे को 15 हजार, तीसरे को 11 हजार और 10 प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार 1-1 हजार नकद दिया जाएगा। चौपाटी में देर रात तक हुए कार्यक्रम में 14 प्रतिभागियों जिसमें 5 जूनियर और 9 सीनियर ने अपना प्रस्तुति दी।
इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति: कार्यक्रम में श्रीजा दलाल, आरुषि सिंह, अभिमन्यु झा, आसना परवीन, शीतल चतुर्वेदी ने जूनियर ग्रुप में प्रस्तुति दी। सीनियर ग्रुप में अमित कर्मकार, पूर्वा ब्रह्मभट्ट, जियाउल, हमरान, सौम्या श्रीवास्तव, आकांक्षा देवांगन, किरण कुमार साहू, सुब्धाश्री, सुयश तिवारी और डॉ. आरफा सिद्धिकी ने गीतों की प्रस्तुति दी। फाइनल राउंड बाद में होगा।
21 मई का प्रोग्राम हुआ रद्द अब 22 को होगा कार्यक्रम
दंतेवाड़ा के मादाड़ी नाले के पास नक्सली हमले में सात जवानों के शहीद होने की वजह से उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ने 21 मई के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। सोमवार का कार्यक्रम मंगलवार को होगा। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके बाद इन लोगों के बीच से मेगा फाइनल के कलाकारों का चयन होगा।