पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा खुद का भवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के 360 आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन किराए के भवन पर हो रहा है। कई जगह झोपड़ी या सुविधाविहीन कमरे में छोटे बच्चों के आंगनबाड़ी चल रहे हैं। किराए में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में कई भवन काफी छोटे हैं। जहां मूलभूत सुविधा न होने के कारण कलेक्टर ने अफसरों को सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों की रिपोर्ट मांगी है।

अफसरों को केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने कहा है। जिले में कुल 1486 आंगनबाड़ी केंद्र हैं जिसमें 80 आंगनबाड़ी केन्द्र सामुदायिक भवनों में संचालित हैं। किराए के भवन में संचालित 360 आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत ज्यादा बदतर है।

सुधरेगी व्यवस्था

जिले के 360 आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन में हो रहे संचालित, कलेक्टर ने मांगी रिपोर्ट

भवन निर्माण के लिए बनाया जाएगा प्रस्ताव

कलेक्टर ने ऐसे सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए भूमि चिन्हित कर भवन निर्माण के लिए तत्काल प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं।

आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास प्राथमिक स्कूल संचालित होने पर स्कूल भवन से आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन के लिए कमरे का आवंटन करने कहा गया है। शासकीय स्कूल न होने पर सामुदायिक भवन में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन करने आवंटित करने के निर्देश दिए गए हैं। किराए पर भवन लेना आवश्यक होने पर सुविधायुक्त भवन तलाश करने कहा है।

3 हजार रुपए तक दिया जाएगा किराया

कलेक्टर ने कहा िक सुविधा वाले भवनों में बैठने के लिए कक्ष, रसोई भंडार, शौचालय, पेयजल, खेलने का स्थान होने पर भवन 3 हजार रुपए तक किराया दिया जाएगा। इस प्रावधान के अनुसार अफसरों को उपयुक्त भवन चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। जिले में संचालित सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को शिक्षा अध्ययन के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने कहा है। ताकी शिक्षा में गु‌णवत्ता लाई जा सके।

केंद्रों का सर्वे कर बनाएंगे रिपोर्ट, तैयार होगा प्रस्ताव

कलेक्टर ने सभी एसडीओ सहित राजस्व और नगरीय निकायों के अफसरों को महिला एवं बाल विकास विभाग के अफसरों के साथ ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों की रिपोर्ट तैयार करने कहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद नए भवन निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। फंड की व्यवस्था कर भवन निर्माण कराया जाएगा।

बढ़ाई जाएगी सुविधा

आंगनबाड़ी केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। किराए के भवनों पर संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधा बढ़ाई जाएगी। संजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर, दुर्ग

खबरें और भी हैं...