कुपोषित बच्चों के लिए आज से चलेगा पोषण मिशन, सभा में बताएंगे योजनाएं
जिले के सभी पंचायतों में पोषण मिशन शुरू होगा। कुपोषित बच्चों के पालकों को पोषण आहार देने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कुपोषण के स्तर से सामान्य स्तर तक लाने के लिए कुपोषित बच्चों के लिए शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यह अभियान ग्राम सभा के दौरान शुरू होगा। ग्रामीण और शहरी इलाकों में इस अभियान के तहत छोटे बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने लोगों को जागरूक किया जाएगा।
महिला एवं बाल वकिास अधिकारी गुरप्रीत कौर ने बताया िक जिले को कुपोषण मुक्त बनाने सभी कुपोषित बच्चों को पोषण आहार दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार दिया जा रहा है। ग्रामीणों को कुपोषण के नुकसान बताए जाएंगे।
मिलेगा लाभ
बच्चों, महिलाओं समेत हर वर्ग को शासकीय योजनाआें का लाभ दिलाने लगेंगे शिविर, कलेक्टर अफसरों को जारी किए निर्देश
दिव्यांग, विधवा महिलाओं के लिए लगेगा सहारा शिविर
जिले की दिव्यांग, विधवा, परित्यक्ता महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जिले में सहारा शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने इस वर्ग की महिलाओं को सरकारी योजनाओं का फायदा देने सहारा शिविर लगाने निर्देश दिए हैं।
कौशल विकास का प्रशिक्षण भी
महिलाओं के कल्याण के लिए बनी योजनाओं का फायदा दिया जाएगा। कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण और लोन मंजूर कराने सहित अन्य मार्गदर्शन दिया जाएगा। कलेक्टर ने जिला पंचायत, नगर निगम सहित सभी विभागों को शिविर लगाने कहा है।
उज्ज्वला योजना के नए हितग्राहियों को गैस कनेक्शन देने आज से अभियान
प्रशासनिक रिपोर्टर | दुर्ग
विस्तारित उज्ज्वला योजना के तहत ग्राम स्वराज अभियान के दौरान 14 अप्रैल से 5 मई के बीच पात्र हितग्राहियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देश पर 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस मनाया जाएगा जिसमें करीब 3 हजार से ज्यादा लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के 12 गांवों को धुआं मुक्त बनाया जाएगा।
उज्ज्वला योजना के नोडल अधकिारी संजय कुशवाहा ने बताया िक अब तक जिले के 54 हजार 545 लोगों को गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। केंद्र सरकार ने विस्तारित योजना के तहत एससी, एसटी, पीएम आवास के ग्रामीण हितग्राही, अति पिछड़ा वर्ग, वनवासी वर्ग के लोगों को गैस कनेक्शन देने निर्णय लिया है।
एक साल में 400 स्थानों पर लगेंगे एलपीजी पंचायत
कुशवाहा ने बताया कि एक साल में कुल 4 सौ स्थानों पर एलपीजी पंचायत लगाए जाएंगे जिसमें हितग्राहियों को एलपीजी सुरक्षा और उपयोगिता के साथ लाभ की जानकारी दी जाएगी। हर एलपीजी पंचायत में कम से कम 5 सौ महिलाओं यह जानकारी दी जाएगी।
कनेक्शन के लिए यह अनिवार्य
अब केंद्र सरकार ने अन्य वर्गों को योजना का फायदा देने का फैसला किया है। हितग्राही को 2 फोटो के साथ बैंक खाता, आधार कार्ड, परिवार के एक अन्य सदस्य का आधार कार्ड जमा करना होगा। अंत्योदय राशन कार्डधारकों को अंत्योदय कार्ड की काॅपी देनी होगी।