दुर्ग में जला कचरा, आयुक्त ने एसआई व सुपरवाइजर को नोटिस देकर मांगा जवाब
वार्ड 47 में कचरा जलाए जाने की शिकायत सामने आई है। शिकायत के आधार पर वार्ड के स्वच्छता निरीक्षक व सुपरवाइजर को नोटिस जारी किया गया है। आयुक्त एसके सुंदरानी ने इसे लेकर स्वास्थ्य अधिकारी उमेश मिश्रा से भी जवाब मांगा है। कहा कि रायपुर नाका वार्ड में कचरा क्यों जलाया गया?
भिलाई में कार्रवाई नहीं
कचरा जलाने का मामला भिलाई में भी लगातार सामने आ रहा है। बावजूद निगम के अफसर कार्रवाई को लेकर गैर जिम्मेदाराना वाला बयान देते हैं। अफसरों की माने तो कचरा जलाने की शिकायत उन्हें कोई नहीं करता। जिसकी वजह से कार्रवाई नहीं होती। जबकि, रोजाना टाउनशिप व पटरीपार के वार्डों में कचरा जलाया जा रह है।