सूखे के कारण किसानों को ऋण जमा करने छूट मिलेगी
दुर्ग|पिछले खरीफ सीजन में सहकारी समितियों से अल्पकालीन ऋण लेने वाले 0 से 37 पैसे तक आनावारी किसानों को ब्याज में छूट दी जाएगी। जिले में सूखा पड़ने के कारण शासन ने ऐसे ऋणी कृषकों को 3 साल में कृषि ऋण जमा करने की छूट दी है। जिले में कुल 8,176 किसानों को इसका फायदा मिलेगा। इसके लिए निर्देश जारी हो गए हैं।