कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज का वार्षिक अधिवेशन 15 को
दुर्ग|चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज का 49वां वार्षिक अधिवेशन 15 अप्रैल को रखा गया है। कार्यक्रम मीनाक्षी नगर स्थित चंद्राकर भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। आयोजन नगर उपक्षेत्र व दुर्ग महिला संगठन के सहयोग से कराया जा रहा, जिसमें होनहार बच्चों का सम्मान किया जाएगा।