पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • प्रदेश में किसानों की मांगों पर सरकार नहीं दे रही ध्यान:कांग्रेस

प्रदेश में किसानों की मांगों पर सरकार नहीं दे रही ध्यान:कांग्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग में कांग्रेस किसान मोर्चा ने एकदिवसीय प्रदर्शन किया।

सिटी रिपोर्टर | दुर्ग

कांग्रेस के किसान मोर्चा व महिला प्रकोष्ठ के लिए राज्य व केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसान मोर्चा ने जहां किसानों की मांग को अनदेखा किए जाने को लेकर धरने के बाद जहां कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वहीं महिला मोर्चा ने राज्य व केंद्र में लगातार बढ़ते महिला उत्पीड़न को लेकर कैंडल मार्च किया गया।

किसान मोर्चा के अध्यक्ष कृष्णा देवांगन ने बताया कि सूखा राहत के तत्काल वितरण, रबी फसल की खरीदी अब तक शुरू न होना, उद्योगों को इतनी किल्लत के बाद भी पानी देना, फसल बीमा का वितरण, 21 सौ रुपए समर्थन मूल्य व 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम लागू करने जैसी मांगों को लेकर यह धरना दिया गया। धरने में किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, अध्यक्ष कृष्णा देवांगन, पूर्व विधायक बीडी कुरैशी, अध्यक्ष आरएन वर्मा, तुलसी साहू, हेमंत बंजारे, प्रसुन्न टाक सहित अन्य मौजूद थे।

इधर महिला मोर्चा ने शाम को निकाला कैंडल मार्च
इधर महिला मोर्चा ने राज्य व केंद्र में लगातार बढ़ते महिला उत्पीड़न को लेकर कैंडल मार्च निकाला। ग्रामीण जिला अध्यक्ष तुलसी साहू के आदेश पर महिला मोर्चा ने यह आयोजन किया। इस दौरान शहरी व ग्रामीण दोनों जगहों पर कैंडल मार्च किया गया। अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाएं बीजेपी सरकार में बढ़ी हैं।

खबरें और भी हैं...