पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रसमड़ा के पॉवर प्लांट के पुरानी चिमनी में ब्लास्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|पुलगांव थाना अंतर्गत ग्राम रसमड़ा स्थित रायपुर पॉवर प्लांट की पुरानी चिमनी में शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे अचानक ब्लॉस्ट हो गया। ब्लॉस्ट की वजह से चिमनी के परखच्चे उड़ गए। चिमनी के कुछ हिस्से रसमड़ा की सड़क तक भी पहुंचे। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अंजोरा पुलिस ने मामले की जानकारी ली। स्थानीय श्रमिकों ने बताया कि प्राय: चिमनी के पास कोई नहीं रहता। इससे किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल इस पूरे मामले को पुलिस ने जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं...