रिटायरमेंट के बाद अवैध रूप से क्वार्टर में जमे थे अफसर, कंप्लेन के बाद टीम ने किया खाली
दुर्ग निगम में कभी राजस्व अधिकारी रहे गुलाब साबिर के शिक्षक नगर स्थित घर का कब्जा निगम ने ले लिया। यह आवास निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवंटित किया जाता है। सेवानिवृत्त के बाद भी साबिर यहां जमे हुए थे। वे इस विषय को लेकर न्यायालय भी गए। जहां उनका आवेदन खारिज हुआ। इसके बाद निगम ने आवास को कब्जे में लिया। इस दौरान राजस्व अधिकारी आरएस आजमानी, लाइसेंस शाखा प्रभारी चंद्रकांत शर्मा, अनिल सिंह बीरेंद्र ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।
कार्रवाई सुबह करीब साढ़े 11 बजे शुरू की गई। पूर्व में गुलाम साबिर को शिक्षक नगर निगम क्वार्टर में आवास क्रमांक 3 आवंटित किया गया था। सेवानिवृत्ति के बाद इसे खाली किया जाना था। इसे लेकर सूचना नोटिस दिया गया। लेकिन उनके तरफ से कोर्ट में आवेदन किया गया। कोर्ट ने यह आवेदन खारिज कर दिया। साबिर को इसकी सूचना देकर आवास खाली करने कहा गया, लेकिन आवास पर उनका कब्जा बना रहा। साबिर वर्ष 2006 में सेवा से निवृत्त हुए। 12 वर्षों से उनका कब्जा आवास पर बना रहा। निगम ने कार्रवाई करते हुए कब्जे से आवास को मुक्त कराया।
शुक्रवार को दुर्ग निगम की टीम ने शिक्षक नगर से कब्जा खाली कराया।