नेशनल हाईस्कूल मैदान में 18 से लगेगा नियमित क्रिकेट ट्रेनिंग कैंप
दुर्ग|नेशनल हाई स्कूल मैदान में 18 अप्रैल से नियमित क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। शिविर का आयोजन सनशाइन क्रिकेट क्लब ने किया है। प्रशिक्षण के लिए सुबह 6 बजे से 9बजे तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। शिविर के लिए क्लब के पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें राकेश ठाकुर, इनामुल, सपन समेत अन्य मौजूद रहे।