गांव में लगने वाले ग्राम स्वराज में जिले के अफसर ग्रामीणों से लेंगे फीडबैक
दुर्ग|ग्राम स्वराज अभियान के दौरान 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाएगा। इसी तरह 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल को आयुष्मान दिवस, 2 मई को किसान कल्याण दिवस और 5 मई को आजीविका दिवस मनाया जाएगा। ग्रामीणों से बातचीत कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली जाएगी। सरकार की नीतियों से मिलने वाले फायदों की जानकारी दी जाएगी।