मास्टर प्लान समिति की अगली बैठक में रखा जाएगा संशोधित हुआ प्लान
दुर्ग| नए प्रस्तावित मास्टर प्लान में संशोधन के बाद इसी माह मास्टर प्लान समिति की बैठक होगी। बैठक में सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अफसरों की मौजूदगी में सभी प्रस्तावों की जानकारी दी जाएगी। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जाइंट डायरेक्टर संदीप ने बताया कि कलेक्टर ने मास्टर प्लान तैयार करने दिशा निर्देश दिए हैं। इसी माह बैठक में मास्टर प्लान के प्रस्ताव रखे जाएंगे।