जयंती नगर से प्रगति नगर जाने वाली सड़क खराब, मेंटेनेंस की उठी मांग
दुर्ग|जयंती नगर से प्रगति नगर वार्ड-16 की सड़क खराब है। इसे लेकर प्रगति नगर मोहल्ला समिति ने मांग की है कि इस सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए। बारिश के दिनों में इस सड़क से गुजरना काफी मुश्किल होता है। समिति के उपाध्यक्ष कौशल सिंह राजपूत ने कहा कि महापौर चंद्रिका चंद्राकर से इस बारे में कई बार बात की गई। उन्होंने भरोसा भी दिलाया, लेकिन सड़क का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाए, अन्यथा स्थानीय लोंगों को विरोध के लिए बाध्य होना पड़ेगा।