पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • ज्येष्ठ नागरिक संघ 19 को मनाएगा रजत जयंती समारोह, तैयारी शुरू

ज्येष्ठ नागरिक संघ 19 को मनाएगा रजत जयंती समारोह, तैयारी शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|ज्येष्ठ नागरिक संघ का रजत जयंती समारोह 19 अप्रैल को आयोजित है। संगठन के 25 वर्ष पूरे होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा। संघ के अध्यक्ष ललित साव व सचिव लालचंद जैन ने बताया कि सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें मुख्य रूप से मंत्री रमशीला साहू, दुर्ग महापौर चंद्रिका चंद्राकर व टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. मुकेश वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहंेगे। दोपहर ढाई बजे से दूसरा सत्र शुरू होगा। इसमें सांसद ताम्रध्वज साहू व विधायक अरुण वोरा मुख्य रूप से शामिल होंगे। आयोजन शहीद चौक स्थित एक निजी होटल में होगा। इसके अलावा संगठन की वार्षिक आमसभा 1 मई को शाम 4 बजे आशीर्वाद भवन पद्मनाभपुर में होगी।

खबरें और भी हैं...