पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

182 समितियों में किसानों के लिए लगेंगे एटीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग सहित बालोद और बेमेतरा जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अब कैश जमा और निकालने के लिए जिला सहकारी बैंक या फिर सहकारी समितियों में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। जिला सहकारी बैंक ने सहकारिता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसी सर्विस शुरू की है, इसके जरिए महज रुपे केसीसी कार्ड के जरिए आप नजदीकी समिति से कैश निकाल सकते हैं या जमा कर सकते हैं। इसका उपयोग अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम मशीनों में भी किया जा सकता है। 15 दिन पहले सभी 182 समितियों में इस माइक्रो एटीएम डिवाइस को लगाया गया है।

दुर्ग, बालोद व बेमेतरा की 182 समितियों में माइक्रो एटीएम की सर्विस, 1.45 लाख किसानों को जोड़ने की तैयारी

इसे किसान कैसे ऑपरेट कर सकेंगे, जानिए पूरी प्रक्रिया...

यह सर्विस समितियों में खोले गए बचत व ऋण खातों से आपको कैश उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए बस किसानों को आवेदन दिया जाना है। इसके बाद बैंक आपको यह कार्ड जारी करेगी। इसमें कार्ड नंबर के साथ पिन कोड होगा। अन्य एटीएम की तरह यह काम करेगा। समितियों में इसके जरिए आप एक दिन में 5 हजार रुपए तक निकाल सकेंगे। 10 हजार तक जमा कर सकेंगे।

एक्टिवेट कराना जरूरी, उपयोग नहीं तो तीन महीने में ब्लॉक

इसे बैंक की ब्रांच में पहुंचकर आपको एक्टिवेट कराना जरूरी है। इसके अलावा तीन महीने तक यदि आप इसका उपयोग नहीं करते, तो अपने आप ही ब्लॉक हो जाएगा। इसके बाद इसे ब्रांच में पहुंचकर पुन: एक्टिवेट कराना होगा। इसमें खास बात यह है कि टेलिफोनिक कोई भी एक्टीवेशन नहीं होगा। इसलिए उपयोगकर्ता को हिदायत दी जा रही कि वे न ही किसी को फोन पर कार्ड नंबर बताएं, न ही उसका पिनकोड। मोबाइल पर आने वाले ओटीपी नंबर के आधार पर ही एक्टीवेशन की प्रक्रिया पूरी होगी। वर्ष 2022 तक के लिए कार्ड को फिलहाल एक्टिवेट किया जा रहा।

इस सर्विस से किसानों को ये फायदे...

इसके लिए बैंक के तरफ से आपसे कोई भी सर्विस चार्ज नहीं लिया जा रहा। आप अपने आसपास समिति में जाकर सीधे कैश निकाला जा सकेगा। लोन के मामलों में जमा कराने के लिए बैंक या समिति के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल पर ही नियमित रूप से खाते के संदर्भ में जानकारी मिलते रहेगी। पूरा सिस्टम ऑनलाइन होगा, इससे मैनुअली अपडेट की जरूरत नहीं होगी। पैसे के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय तक आने की जरूरत नहीं होगी। अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों में भी इस कार्ड का उपयोग किया जा सकेगा।

समितियों में इस डिवाइस को पहुंचा दिए...

यह किसानों के लिए बेहतर सुविधा है। सभी 182 समितियों में इस डिवाइस को पहुंचा दिया गया है। करीब 1 लाख किसानों को जोड़ा भी जा चुका है। हम फोन पर किसी प्रकार की जानकारी किसान से नहीं ले रहे हैं। एसके निवसकर, सीईओ जिला सहकारी बैंक दुर्ग

खबरें और भी हैं...