तार मिस्त्री परीक्षा के लिए 30 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
दुर्ग | तार मिस्त्री परीक्षा के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन जमा किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विद्युत सुरक्षा एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक कार्यालय, राजनांदगांव से संपर्क कर योग्यता संबंधी सभी जानकारियां ले सकते हैं। इसके लिए दूरभाष नंबर 07744-225601 पर संपर्क किया जा सकता है।