पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • कंवर नगर, सिंधी कॉलोनी में संत टिंडणराम का 111 वां जन्मोत्सव 18 को

कंवर नगर, सिंधी कॉलोनी में संत टिंडणराम का 111 वां जन्मोत्सव 18 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|शदाणी सेवक संत टिंडणराम का 111 वां जन्म महोत्सव 18 अप्रैल को कंवर नगर सिंधी कॉलोनी स्थित संत टिंडणराम दरबार में मनाया जाएगा। इस अवसर पर शाम 7 से 10 बजे तक भजन, रात साढ़े 10 बजे गुरु ग्रंथ साहब का भोग होगा। इसके बाद रात साढ़े 10 बजे से आम भंडारा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में रायपुर शदाणी दरबार तीर्थ से नवम शदाणी ज्योत संत युधिष्ठिरलाल साहिब मुख्य रूप से शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर समाज की बैठक हुई। इसमें सिंधी जनरल पंचायत, दुर्ग एवं शदाणी सेवा मंडल के प्रतिनिधि, समाज के लोकूराम, सुगनाराम, परमानंद, बदलराम, राजकुमार, श्यामलाल, सेवकराम, रामदास, लालचंद, हरीश कुमार व समाज के अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...