निकुम के बुधेलाल साहू का पार्थिव शरीर आयुर्वेदिक कॉलेज को समर्पित
दुर्ग|ग्राम निकुम के सेवानिवृत औषधालय सेवक बुधेलाल साहू की पार्थिव काया चिकित्सा अध्ययन के लिए समर्पित हो गई। स्व. साहू ने प|ी सुखबती साहू के साथ 20 जून 2016 को सामाजिक संस्था प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी के माध्यम से देहदान की वसीयत प्रस्तुत की थी। उनकी वसीयतों में उत्तराधिकारी उनके पोते चंदन साहू ने स्व.बुधेलाल के निधन की सूचना संस्था को दी। जिसके बाद परिजनों की सहमति से देहदान की औपचारिकताएं पूरी की गईं। उनकी पार्थिव काया चिकित्सा विज्ञान के अध्ययन के लिए भारतीय आयुर्वेदिक काॅलेज पुलगांव को समर्पित की गई। 80 वर्षीय बुधेलाल सेवा को ही अपने जीवन का ध्येय मानकर सतत क्रियाशील थे। मौके पर उनके पुत्र गजेंद्र साहू, लोक कलाकार लोकेश्वर साहू, दिलीप साहू, माधव प्रसाद, टिकेश्वरी देशमुख, दीपनारायण यादव उपस्थित थे।