न्यायालय के माल खाने में रखी साइकिलों की नीलामी 21 को
दुर्ग|जिला एवं सत्र न्यायालय के मालखाने में रखी साइकिलों की नीलामी 21 अप्रैल को होगी। अलग-अलग दांडिक प्रकरणों से संबंधित रखी साइकिलों की नीलामी शनिवार को सुबह 11 बजे शुरू होगी। साइकिल लगाने बोली लगाई जाएगी। नीलामी प्रक्रिया की जानकारी के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय मालखाना अनुभाग में संपर्क कर सकते हैं।