बालोद में अब हर बुधवार को मोतियाबिंद आॅपरेशन
अब जिला अस्पताल में प्रत्येक सप्ताह बुधवार को मोतियाबिंद आॅपरेशन होगा। यहीं पदस्थ नेत्ररोग विशेषज्ञ ही आॅपरेशन करेंगे।
पहले आॅपरेशन के लिए कोई दिन निर्धारित नहीं था। लेकिन प्रदेश में मोतियाबिंद आॅपरेशन को लेकर बरती गई लापरवाही के बाद अस्पताल प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि अब बुधवार को ही मोतियाबिंद आॅपरेशन होगा।
6 साल 2 माह इंतजार के बाद अस्पताल में 4 माह पहले ही दुर्ग, रायपुर के नेत्ररोग विशेषज्ञों के भरोसे आॅपरेशन शुरू हुआ है। हालांकि लोगों को लाभ नहीं मिलने के बाद प्रबंधन ने संबंधितों को बालोद में ही आॅपरेशन कराने के लिए प्रेरित करने कहा है। वहीं पहले दुर्ग के डाॅ. बीआर कोसरिया व टीम की मौजूदगी में आॅपरेशन होता था। 6 साल पहले जिले में आंखफोड़वा कांड हुआ था। जिसमें 48 लोगों के नेत्र खराब हुए थे।
बाहर जाना न पड़े इसलिए बुधवार को आॅपरेशन होगा: सिविल सर्जन डाॅ. एसपी केशरवानी ने बताया कि नवीन जिला अस्पताल में अब बुधवार को मोतियाबिंद आॅपरेशन होगा। सीएमएचओ डाॅ. ज्ञानेश चौबे का कहना है कि लगभग छह वर्ष बाद मोतियाबिंद आपरेशन शुरू हुआ है। अब किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेंगे। पीड़ित घबराएं नहीं, अगर किसी को नेत्र संबंधित परेशानी है तो जिला अस्पताल में संपर्क करें।