पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सफाई कर्मियों का समय पर नहीं बनाया मानदेय, दो को दिया नोटिस

सफाई कर्मियों का समय पर नहीं बनाया मानदेय, दो को दिया नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग| मिशन क्लीन सिटी के तहत काम करने वाले सफाई कामगारों का मार्च महीने का मानदेय बनाए जाने में लेटलतीफी के चलते दो अफसरों को निगम आयुक्त एसकेसुंदरानी ने नोटिस जारी किया है। इसमें स्थापना अधीक्षक राजेन्द्र साहू और स्वास्थ्य अधिकारी उमेश मिश्रा शामिल हैं। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि क्यों ने उनकी दो वेतन वृद्धि रोकी जाए। तीन दिनों के अंदर नोटिस का जवाब मांगा गया है। आयुक्त ने कहा कि माह पूरा होते ही देयक वेतन तैयार कर प्रस्तुत करना चाहिए। परन्तु अधिक समय होने के बाद देयक वेतन प्रस्तुत किया गया। इससे निगम कर्मचारियों में निगम व आयुक्त के प्रति आक्रोश बढ़ा।

खबरें और भी हैं...