पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • उज्ज्वला दिवस पर 12 गांवों के हरेक घरों में प्रशासन देगा गैस कनेक्शन

उज्ज्वला दिवस पर 12 गांवों के हरेक घरों में प्रशासन देगा गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्ज्वला योजना के लिए नई गाइडलाइन तय होने के बाद अब जिले में नए सिरे से हितग्राहियों के नाम जोड़ने का अभियान शुरू हो गया है। एससी, एसटी, अति पिछड़ा वर्ग, वनवासी वर्ग अंत्योदय कार्ड धारी और पीएम आवास योजना के ग्रामीण हितग्राहियों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जाएगा। 20अप्रैल को जिले के 12 गांवों के शत्-प्रतिशत परिवारों को गैस कनेक्शन दिया जाएगा।

इन गांवों में कोयला या लकड़ी जलाकर भोजन पकाने की व्यवस्था बंद हो जाएगी। फूड विभाग ने 14 अप्रैल से शुरू हुए ग्राम स्वराज अभियान में नई गाइडलाइन के तहत पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने का काम शुरू कर दिया है।

पंचायत में कम से कम 500 की होगी भीड़

अफसरों ने बताया कि एलपीजी पंचायत में हितग्राहियों को सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग के लिए जागरूक किया जाएगा। इससे मिलने वाले फायदे की जानकारी दी जाएगी। हर एलपीजी पंचायत में कम से कम 5 सौ महिलाओं की भीड़ जमा कर गैस के उपयोग से होने वाले लाभ की जानकारी दी जाएगी। लोगों से केवाईसी फार्म भरवाने के बाद नए कनेक्शन देने का अभियान शुरू होगा।

उज्जवला से गैस कनेक्शन के लिए ये दस्तावेज जरूरी

अभियान के दौरान विस्तारित उज्ज्वला योजना के पात्र हितग्राहियों के केवायसी फार्म भरवाए जाएंगे। हितग्राही को 2 फोटो के साथ बैंक खाता, आधार कार्ड, परिवार के एक अन्य सदस्य का आधार कार्ड जमा करना होगा। अंत्योदय राशन कार्डधारकों को अंत्योदय कार्ड, एससी, एसटी वर्ग के हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र की कापी जमा करना होगा। पार्षदों से जानकारी ले सकते हैं।

जिले के इन गांवों के सभी घरों में कनेक्शन की तैयारी

उज्ज्वला दिवस पर शत प्रतिशत गैस कनेक्शन देने धमधा ब्लॉक के नंदवाय, सेवती, पेंड्रीतराई, पिथौरा, गिरहोला, लहंगा, खपरी, पंचदेवरी, ढाबा, दुर्ग ब्लाक के उमरपोटी, डूमरडीह और पाटन के राखी गांव का चयन किया गया है। इन गांवों में शतप्रतिशत गैस कनेक्शन देकर 20 अप्रैल को धुआंमुक्त घोषित कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है।

खबरें और भी हैं...