पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • 20 दिन पहले मार्केट से कब्जा हटाया अब तक निगम ने नहीं दिया विस्थापन

20 दिन पहले मार्केट से कब्जा हटाया अब तक निगम ने नहीं दिया विस्थापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से जिन कपड़ा, जूता-चप्पल व बैग-टोपी बेचने वालों को निगम ने 20 दिन पहले हटाया, उन्हें अब तक विस्थापन नहीं दिया गया है। पूर्व में निगम ने उन्हें महिला समृद्धि बाजार के करीब विस्थापित करने का निर्णय लिया, लेकिन अब तक वह प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो सकी है। इधर व्यापारी अब उस जगह पर जाने को तैयार नहीं है। इसके चलते विस्थापन को लेकर मामला अटक गया है।

निगम ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से करीब 100 दुकानों को हटाया। इसमें 62 ऐसे रहे, जिन्हें वर्ष 2010 में निगम ने विस्थापन दिया। इसके अलावा कुछ ऐसे भी थे, जिन्हें निगम ने विस्थापन के लिए 4 हजार रुपए की रसीद काटी, लेकिन विस्थापन की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं की गई। इसके बाद कुछ ऐसे भी रहे, जिन्हें विस्थापन का लाभ नहीं मिला। 20 दिन पहले पुन: निगम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया। बाकायदा सर्वे किया, करीब 80 दुकानदारों को विस्थापन दिया जाना है।

इधर व्यापारी भी जाने को तैयार नहीं

इधर व्यापारी अब महिला समृद्धि बाजार जाने को तैयार नहीं है। उनके मुताबिक वहां उनका व्यापार नहीं चलेगा। इसके अलावा पूर्व में निगम ने 36 वर्ग फिट की जगह तय की, बाद में इसे बढ़ाकर 48 वर्ग फिट किया। इस पर भी व्यापारी संतुष्ट नहीं है। राजेंद्र पार्क के पास जगह व मेनोनाइट चर्च के सामने की जगह पर दुकान दे।

रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो गई है...

इन व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो गई है। महिला समृद्धि बाजार के करीब उनका व्यापार नहीं चलेगा। इसलिए हम राजेंद्र पार्क के पास व मेनोनाइट चर्च के पास की जगह चाह रहे हैं। करीब 60 दुकानदारों को शिफ्ट किया जा सकता है, लेकिन निगम के अधिकारी ऐसा नहीं चाह रहे। हामीद खोखर, पार्षद

विस्थापन देने की तैयारी पूरी हो गई है...

निगम ने विस्थापन देने को लेकर पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन व्यापारी अब महिला समृद्धि बाजार के पास जाने को तैयार नहीं है। इसलिए परेशान बढ़ गई है। वे जो जगह चाह रहे हैं, वह जीई रोड से लगी हुई है। आरएस आजमानी, प्रभारी अधिकारी बाजार विभाग नगर निगम दुर्ग

खबरें और भी हैं...