सांसद-विधायक निधि से बनेंगे सामुदायिक भवन और सड़क
विधायक अरुण वोरा ने राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा और स्वयं की निधि से सामाजिक कार्यों के लिए राशि जारी की है। इसमें वार्ड 55 पुलगांव में जिला निषाद समाज के मुख्यालय भवन के लिए 10 लाख, राजीव नगर वार्ड 2 में पटवा समाज के सांस्कृतिक भवन के लिए 10 लाख, मोहलाई रोड में कसौधन वैश्य समाज के भवन के लिए 10 लाख, वार्ड 40 में धोबी समाज की मांग पर सांस्कृतिक भवन 10 लाख, वार्ड 1 इंदिरा नगर में स्वर्णकार समाज के भवन के सामने बाउंड्रीवाल के लिए 5 लाख, वार्ड 60 कातुलबोर्ड में पशुपतिनाथ भवन के लिए 5 लाख, मीनाक्षी नगर वार्ड 53 में साईंकृपा शिक्षण समिति के भवन हेतु 10 लाख की राशि शामिल है।
कार्यों को जल्द शुरू करवाने के लिए विधायक वोरा ने कलेक्टर से की चर्चा
इसके अलावा वार्ड 42 बेगम बाई गली में सड़क सीमेंटीकरण के लिए 10 लाख, वार्ड 45 ईडब्ल्यूएस क्वार्टर सुलभ से नवीन प्राथमिक शाला तक सड़क सीमेंटीकरण के लिए 10 लाख, वार्ड 46 ठगड़ा बांध के किनारे पेवर टाइल्स लगाने के लिए राशि 10 लाख रुपए की राशि शामिल है। इन कार्यों को जल्द शुरू कराने के लिए विधायक अरुण वोरा ने कलेक्टर से कहा है।