पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • जिले के 23 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता अब तक हड़ताल से नहीं लौटी

जिले के 23 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता अब तक हड़ताल से नहीं लौटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल के 40 दिन बाद ज्यादातर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका काम पर लौट गए हैं। हड़ताल के बावजूद सरकार का रुख नर्म न होने और बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं हड़ताल से लौट आई। अब तक सिर्फ 23 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर डटे हैं।

जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका कल्याण संघ ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर 5 मार्च से हड़ताल शुरू की थी। हड़ताल के कारण करीब 3 सौ आंगनबाड़ी केंद्र बंद हो गए। इन केंद्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार का वितरण बंद हो गया।

अधिकांश हड़ताल छोड़ जल्द लौटेंगी हड़ताल पर...

अधिकांश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने हड़ताल छोड़कर काम पर लौटने का फैसला किया है। सिर्फ 23 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही अभी तक काम पर नहीं लौटे हैं। इन केंद्रों में दूसरे केंद्रों की कार्यकर्ताओं से पौष्टिक आहार का वितरण किया जा रहा है। गुरप्रीत कौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग,दुर्ग

खबरें और भी हैं...