पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • आईएचएसडीपी का मोटर जला, 5 दिन से नहीं आया पानी, मौके पर पहुंचे विधायक तब हुआ समाधान

आईएचएसडीपी का मोटर जला, 5 दिन से नहीं आया पानी, मौके पर पहुंचे विधायक तब हुआ समाधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड-58 उरला स्थित आईएचएसडीपी कॉलोनी में सफाई व पेयजल की लचर व्यवस्था का खुलासा हुआ है। यहां 5 दिन पहले मोटर पंप जल गया, इसे सुधारने तक की जहमत नहीं उठाई गई।

मजबूरी में लोगों को नालियों के करीब से होकर गुजरने वाली पाइप से पानी भर रहा। नाली भी ऐसी जिसमें महीनों से सफाई नहीं हुई, नालियां बजबजा रही हैं। योजना के तहत यहां 91 ब्लॉक में करीब 1638 मकान बनाए गए हैं। इसमें करीब 1 हजार परिवार यहां रह रहे, जो पिछले लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे। जानकारी के बाद विधायक अरुण वोरा, नेता प्रतिपक्ष लिखन साहू, स्थानीय पार्षद लूमन पटेल मौके पर पहुंचे। खराब मोटर पंप के पैनल को बनवाया।

नालियों में बाल्टियां रखकर भरना पड़ रहा पानी

पानी का फोर्स नहीं इसलिए ऊपरी माले में रहने वाले इस तरीके से भर रहे पानी।

पानी का फोर्स नहीं इसलिए ऊपरी माले में रहने वाले इस तरीके से भर रहे पानी।

कॉलोनी में नालियों से होकर गुजरी है पाइपलाइन

आईएचएसडीपी आवासों में पानी पहुंचाने के लिए जो पाइप लाइन बिछाई गई है, वह पूरी तरह से नालियों के ऊपर से होकर गई हैं। 50 फीसदी से अधिक जगहों पर यह नालियों के अंदर हैं, जिन नालियों की नियमित सफाई नहीं होती। नालियों में गंदगी का आलम है। पानी का फोर्स नहीं होने की वजह से मजबूरी में ऊपरी माले में रहने वाले परिवारों को नीचे आकर इन नालियों में बाल्टियां रखकर पानी भरना पड़ रहा।

स्थानीय लोगों ने विधायक को बताई अपनी समस्या

विधायक के मौके पर पहुंचने पर लोगों ने कहा कि मोटर पंप के जरिए घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से पानी दिया जाता है। मोटर से भी पानी नहीं पहुंच पाता। पिछले 5 दिन पहले मोटर पंप व पेनल खराब हो गया। शिकायत के बाद भी इसे सुधारा नहीं गया। विधायक ने फिर अफसरों से चर्चा की।

लापरवाही का खामियाजा भुगत रही है जनता

उरला वार्ड-58 बड़ा वार्ड होने के बाद भी 3 सफाई कर्मी दिए हैं। विधायक आईएचएसडीपी आवास पहुंचे, जहां पिछले 5 दिनों से लोगों को पानी नहीं मिल रहा। महापौर व आयुक्त की लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही। विधायक ने तत्काल सुधारवाए। लिखन साहू, नेता प्रतिपक्ष ननि

खबरें और भी हैं...