बृजमोहन और इरफान समेत 9 लोग बनाए गए सांसद प्रतिनिधि
दुर्ग सांसद और कांग्रेस के ओबीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू ने विभिन्न विभागों के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इनमें नगर निगम भिलाई में सांसद ने पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह को प्रतिनिधि नियुक्त किया है। बृजमोहन निगम की बैठकों में सांसद के बतौर प्रतिनिधि बनकर शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की समिति के लिए सांसद ने कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि इरफान खान को अपना प्रतिनिधि बनाया है।
दुर्ग शहर के कांग्रेस नेता संजय गर्ग को दुर्ग नगर निगम के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किया। भिलाई के मनोज मिश्रा को रेल्वे सलाहकार समिति के सदस्य बनाए गए। अरूण सिसोदिया, र|ा नारमदेव और तरुण बंजारे को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति शपथ फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की सड़क सुरक्षा समिति के लिए सदस्य बनाया गया।
सांसद साहू के साथ नए प्रतिनिधि।
जिला अस्पताल के लिए राज कुमार को बनाया प्रतिनिधि
पूर्व पार्षद राजकुमार साहू को सांसद ताम्रध्वज साहू ने जिला अस्पताल के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। वे जिला अस्पताल से जुड़ी बैठकों, कार्यक्रमों में सांसद की अनुपस्थिति में शामिल होंगे। साथ ही इलाज हेतु आए व्यक्तियों का सहयोग करेंगे। सांसद ने उनकी नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष लिखन साहू, राजकुमार वर्मा, मनीष यादव, विजयंत पटेल सहित अन्य ने दी।