द्वारपहरी | सदर प्रखंड के लेदा में अवस्थित टीआरपी उच्च विद्यालय लेदा में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2018 के अवसर पर ग्रामीण विकास आश्रम देवघर एवं झारखंड जैव विविधता पार्षद रांची के संयुक्त तत्वाधान में चित्रकला निबंध लेखन एवं स्लोगन प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में ग्रामीण विकास आश्रम के सचिव पवन कुमार झा, मो जहीर उद्दीन प्रभाकर उपस्थित थे । कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । निबंध प्रतियोगिता में शंकर कुमार विश्वकर्मा, अंजुम खातून, सुप्रिया कुमारी, स्लोगन प्रतियोगिता में सुरुचि कुमारी, सुजाता कुमारी व रिया कुमारी तथा चित्रकला में दीपशीखा कुमारी ,नीतीश कुमार वर्मा, सुधीर कुमार साहू आदि उपस्थित थे।