पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिव्यांग का राशन कार्ड रद्द किए जाने से भुखमरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
द्वारपहरी | सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम-पंचायत लेदा निवासी मंजू देवी, पति नरेश कुमार साव का राशन कार्ड अचानक रद कर दिए जाने से मिलने वाले सरकारी राशन बंद हो गए। राशन नहीं मिलने के कारण बच्चों का भरण-पोषण में आफत आन पड़ी है। मंजू देवी द्वारा बताया जाता है कि उनका पति एक पैर से दिव्यांग हैं और किसी तरह एक आध फटे पुराने कपड़े सिल कर कुछ रुपए की जुगाड़ करते हैं। जिससे बच्चों का भरण-पोषण नहीं हो पाता है। एक पुत्र समेत दो बेटियां है जो अभी स्कूली शिक्षा ले रहे हैं इसलिए वे किसी तरह मेहनत मजदूरी कर तथा सरकार की ओर से मिलने वाले सरकारी राशन से परिवार का भरण-पोषण करते थे कि अचानक राशन कार्ड सूची से उनका नाम कट जाने से एवं राशन न मिलने के कारण परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुनः राशन कार्ड की सूचना में नाम दर्ज कराने के लिए डीसी समेत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं बीडीओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। जांच कर पुनः राशन कार्ड नहीं दिया गया तो वे सपरिवार डीसी कार्यालय के समक्ष आमरण-अनशन करेंगे।

खबरें और भी हैं...