शहर के बागरी मोहल्ले में 12 मई को सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर मोहल्ले के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बागरी मोहल्ला निवासी कैलाशचंद पुत्र दुलीलाल बागरी 12 मई परिवार सहित राजगढ़ रिश्तेदारी में गया था। दूसरे दिन घर आया तो दरवाजा खुला मिला।
गोदरेज का ताला टूटा हुआ मिला। गोदरेज में रखी सोने की चैन, बच्चे के चांदी के कड़ुले, प|ी की आधा किलो वजनी चांदी की कनकती व 4 ̶ 5 हजार रुपए निकाल कर ले गए। इसकी रिपोर्ट 18 मई को अकलेरा थाने में की गई। अकलेरा पुलिस ने शक के आधार पर रामस्वरूप पुत्र मदनलाल बागरी से पूछताछ की गई, उसने वारदात करना कबूल कर लिया। इसमें एक बाल अपचारी भी शामिल था। उसके कब्जे सोने की चैन, चांदी की कनकती व बच्चे के चांदी के कडुले बरामद हुए हैं। कोर्ट के आदेश रामस्वरूप को जेल भेज दिया। बाल अपचारी को बाल न्यायालय में भेजा है।